बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने दिया दलित गरीबो को बराबरी का अधिकार-माले
छपरा(सारण)। डॉ. अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को माल्यार्पण करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य व एआईएसएफ के राष्टीय परिषदके नेता विकाश यादव ने कहा कि संविधान में आरक्षण व अधिकार मिला वो महान बाबा साहब की विशेष देंन है। लेकिन आज भाजपा की मोदी सरकार और संघी ताकते दलित गरीबो को मिले इस अधिकार को छिनना चाहती है। इसलिए एक एक करके संविधान में संसोधन कर रही है। युवा नेता ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रहा है। दवा के बदले देश के प्रधान मंत्री थाली और ताली बजाने की आदेश जनता को दे रहे है। लॉकडाउन ने रोज रोज कमाने खाने वाले गरीबो को भूखो मरने पर मजबूर कर दिया है। सरकारी घोषणा सिर्फ कागजों और अखबारों में ही सीमित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग