राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चौक पर शनिवार के रात्रि शराब पीकर गाली गलौज करते युवक को गश्ती दल ने पकड़ कर जेल भेजा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरपुर गांव निवासी कृष्णा राय शराब पीकर सुंदरपुर चौक के पास दुकानदारों को बिना कारण गाली गलौज कर रहा था इसी क्रम में गश्ती दल पहुंची तो पुलिस वाले से उलझ गया तब जवानों ने उसे पकड़ कर पी एच सी लेकर मेडिकल चेकअप कराया तो चिकित्सक ने शराब पीने की पुष्टि की इसके बाद उसके खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग