नगरा (सारण)- खैरा थाना क्षेत्र के हरेराम के टोला गांव में सोमवार की अहले सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट।जिसमे दोनों पक्षो से 8 लोगो घायल हो गये।घायलों को इलाज के लिए नगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां चिकिस्तक डॉक्टर मोहम्मद रिजवान ने इलाज किया।घायल में पहला पक्ष से विजय कुमार गिरी,सतीश कुमार गिरी, नबीन कुमार गिरी,पार्वती कुवँर,कमलावती देवी,संतोष कुमार गिरी,वहीं दूसरा पक्ष से सवालिया गिरी,पुत्र अमित कुमार गिरी,सोनू कुमार गिरी,मन्नू कुमार गिरी शामिल है।बताया जाता है कि जमीन में भूषा रखने वाला खोप को लेकर तू तू मैं से शुरू होकर मारपीट होने लगा।जिसमे दोनों पक्षों के परिवार से 8 लोग घायल हो गए।हालांकि खबर लिखे जाने तक खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग