24 घंटे का अखंड अष्टयाम का मंत्रोच्चार से हुआ शुभारंभ
मशरक प्रखंड के बहरौली गांव में चौबीस घंटे का अखंड अष्टयाम का शुभारम्भ मंत्रोच्चार से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान मंदिर देवरिया उज्जैन टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभ अखंड अष्टयाम का शुरवात की गयी।अखंड अष्टयाम में बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने विश्व कल्याण समेत बहरौली पंचायत की जनता के खुशहाली की कामना करतें हुए राम नाम संकीर्तन में भाग लिया।मौके पर जिला पार्षद पुष्पा कुमारी, कोऑर्डिनेटर सह शिक्षक मुकुल कुमार सिंह , संजीत सिंह जीतन सिंह ओमप्रकाश सिंह , शुशील सिंह ,मधुसूदन सिंह, बच्चा सिंह सिंह, मुन्ना तिवारी के साथ साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।अखंड अष्टयाम में राम नाम का मंत्रोच्चारण आचार्य रामजन्म तिवारी द्वारा शुरू किया गया।जिससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कीर्तन मंडली द्वारा हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के भक्तिमय लय ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि