नई दिल्ली, (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कृषि कानूनों और किसानों से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हिस्सा लेने के लिए किसान नेताल भी विधानसभा पहुंचे। इस बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई किसान नेता कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली विधानसभा के प्रांगण में चर्चा करने आए थे। केंद्र सरकार कहती आई है कि इन कानूनों से किसानों को फायदा होगा लेकिन अब तक वह जनता को एक भी फायदा बताने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि “ये तीन कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। इन कानूनों से किसानों की किसानी कुछ पूंजीपतियों के हाथों में चली जाएगी और हमारा किसान अपने खेत में मजदूर बनने के लिए बेबस हो जाएगा। आज सब लोगों ने फिर से केंद्र सरकार से मांग की है कि इन कानूनों को वापस लिया जाए”।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली