छपरा (सारण)। नवयुवक संघ समिति बरवां नया टोला द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर गांव के वरिष्ठ नागरिक देव कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बरवा गांव के तमाम युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में दो व्यासों के बीच मुकाबला हुआ। व्यास संजय स्नेही और प्रदीप व्यास के द्वारा प्रस्तुत किए गए होली के गीतों पर ग्रामीण झूमते नजर आए। सभी का काफी स्वस्थ मनोरंजन हुआ। इसकी जानकारी अमित कुमार सिंह ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग