राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा पंचायत के रसुलपु के मैदान में बुधवार को पुलिस सप्ताह अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 10 ओवर के इस मैच में पुलिस टीम द्वारा चार विकेट पर 135 रन बनाया गया। जिसमें जबावी पारी खेलने उतरी पब्लिक की टीम दस ओवर में सात विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस की टीम 30 रनों से मैच जीत लिया और नगरा अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा ने पुलिस टीम को ट्राफी प्रदान की और मैन ऑफ द मैच नगरा थानाध्यक्ष को दिया गया। पुलिस टीम के कप्तान नगरा थानाध्यक्ष पीएल यादव ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही मैच का व्यवस्थापक अरुण कुमार ब्याहुत ने किया। इस मौके पर सीओ मोहित सिन्हा, ओपीध्यक्ष पीएल यादव, अरुण कुमार ब्याहुत, ओम प्रकाश शर्मा, मोनू पांडेय, विश्वजीत सिंह बलिराम प्रसाद आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग