- स्वागत समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी व सचिव राहुल कुमार यादव को चुना गया
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएफएफ) सारण जिला इकाई की बैठक जिला सम्मेलन को लेकर संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में एक बैठक हुई। संगठन के 28 फरवरी 2021 को छपरा शहर के चंद्रावती ऑडिटोरियम में होनी वाली 19वें सारण जिला सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। राज्य पार्षद सदस्य अमित नयन ने बताया कि जिला सम्मेलन में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। जिसका विषय वर्तमान शिक्षा और छात्रों का दायित्व रखा गया है। जिसके मुख्य वक्ता विधान पार्षद केदारनाथ पांडे व पटना विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल राय होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, मांझी विधायक सत्येंद्र यादव, सहित कई शिक्षाविद, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में जिला सम्मेलन को लेकर संरक्षक मंडल व स्वागत समिति का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ शिक्षक नेता चुल्हन प्रसाद सिंह, महात्मा प्रसाद गुप्ता, शिक्षक नेता सुरेंद्र सौरभ, वहीं स्वागत समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी व सचिव राहुल कुमार यादव को चुना गया। 11 सदस्यीय स्वागत समिति में मुख्य रूप से विजय शंकर विद्यार्थी, प्रकाश जी, विजय कुमार सिंह, डॉ. प्रीतम यादव, प्रो. इरफान अली, प्रो. भूपेश प्रसाद, प्रो. नागेंद्र वर्मा, पवन कुमार प्रभाकर, रजनीकांत सिंह, प्रो. बाल्मीकि कुमार, सुरेश वर्मा, सुग्रीव गुप्ता अन्य को चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से राजीव कुमार, रूपेश कुमार यादव, राजीव उपाध्याय, नवजीवन कुशवाहा व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग