संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पूरे दम- खम के साथ जिला परिषद उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारेगी। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के द्वारा दी गई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि अगामी 27 फरवरी को बनियापुर जिला परिषद-भाग 02 के लिये चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर प्रखंड के पैगम्बरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। बैठक में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग