राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सहरसा (बिहार)। विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार के स्मार्ट क्लास में संचालित किया गया। संकुल समन्वयक चित्रगुप्त संकुल संसाधन केंद्र संजीव कुमार एवं प्रशिक्षण व्यवस्थापक शुभाशीष झा ने बताया कि चित्रगुप्त संकुल संसाधन केंद्र अंतर्गत छह विद्यालय के शिक्षा समिति सदस्यों के उन्मुखीकरण को लेकर दो दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षा समिति के दायित्व, कर्तव्य एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त संकुल संसाधन केंद्र अंतर्गत चित्रगुप्त मध्य विद्यालय, राजेंद्र मध्य विद्यालय, मनोहर मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय रेलवे, प्राथमिक विद्यालय चांदनी चौक, प्राथमिक विद्यालय रेलवे पश्चिमी के शिक्षा समिति सदस्य का उन्मुखीकरण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना से प्राप्त इकॉन्टेंट के माध्यम से शिक्षा समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे विद्यालयों का संचालन सही तरीके से एवं गुणवत्ता पूर्ण हो सके। प्रशिक्षण मौके पर पूनम देवी, सुनीता देवी, अमेरिका देवी, नीलम देवी, सोनी मिश्रा, मुन्नी देवी, रूबी कुमारी, पम्मी कुमारी, निर्मला देवी, विनीता देवी, अंजन देवी सहित अन्य मौजूद थे।
More Stories
गर्भवती माताओं की सम्पूर्ण देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी-सिविल सर्जन
उच्च जोखिम गर्भावस्था से बचना जरूरी, नियमित कराएं जांच
बिहार में कालाजार उन्मूलन अभियान हुआ शुरू