बनियापुर (सारण)। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नही है। इसके लिए जरूरत सही दिशा देने की है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा राट्रीय स्तर और खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बातें महाराजगंज के पूर्व लोक सभा के प्रत्याशी बतौर मुख्य अतिथि जितेंद्र स्वामी ने राजपुताना क्रिकेट टूर्नामेंट बलुआ बतराहा क्रीड़ा मैदान में क्रिकेट के फाइनल मैच का उद्घटान करते हुए कही। जहां फाइनल मैच सुबोध 11 जीएस बंगरा और सोनू 11 पिठौरी के बीच खेला गया। जहां जीएस बंगरा की टीम 32 रनों के अंतर से पिठौरी की सोनू 11 टीम को हरा कर टूर्नामेंट कप पर कब्जा जमाया। जहां भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ के बीच विजेता उप विजेता टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाः इस मौके पर सोनू सिंह, विवेक सिंह, संतोष कुमार, नारायण यादव, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार सहित आयोजक मंडल के सभी सदस्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग