छपरा (सारण)। सारण जिला बाल कटाई मजदूर यूनियन अंचल एकमा शाखा की एकमा प्रखंड के परसागढ़ स्थित प्राचीन प्रसादी नाथ मंदिर के परिसर में एक आम सभा सह वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन के जिला महामंत्री केदार ठाकुर ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में श्री ठाकुर ने जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन तेल की व्यवस्था व्यवस्था करने, छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने, बाल कटाई रेट में एकरूपता लाने, नाई जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में लाने, आवास योजना के अंतर्गत मजदूरों को आवास मुहैया कराने व नई जाति को बंधुआ मजदूर से मुक्त कर कोऑपरेटिव सोसाइटी कायम किए जाने की बात कही। अंत में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित करके जल्द ही स्थानीय विधायक और सांसद से मिलकर अपनी बातों को विधानसभा में रखने की आग्रह करने का निर्णय लिया गया। इस सम्मेलन में दिनानाथ ठाकुर, मदन ठाकुर, राम रतन ठाकुर, गौतम ठाकुर, दुलारचंद ठाकुर, पुकार ठाकुर, स्वामीनाथ ठाकुर, प्रभु ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, त्रिलोकी ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, भरत ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग