संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अलग-अलग वितीय वर्ष में कुल मिलाकर 22 माह का पंच, उपसरपंच और सरपंच का मानदेय भुगतान लंबित होने की लेकर पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू ने जिला पदाधिकारी को आवेदन दे मानदेय भुगतान कराने का अनुरोध किया है। दिए आवेदन में सरपंच ने बताया है कि वर्ष 2016-17 में तीन माह, 2019-20 में 07 माह और 2020-21 में 12 माह का मानदेय भुगतान लंबित है।
जिसको लेकर सरपंच,उपसरपंच और पंच सदस्यों को आर्थिक परेशानी से जुझनी पड़ रही है। ऐसे में जिला पदाधिकारी महोदय से अपने स्तर से प्रयास कर मानदेय भुगतान कराने की अनुरोध की गई है। सरपंच ने बताया की एक पखवाड़े पूर्व जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी रजिस्ट्री पत्र भेज कर लंबित मानदेय भुगतान के लिये आग्रह की गई थी। मगर स्थिति अभी भी यथावत बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग