राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। भैसमरा-पीरौना सड़क के निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल लगाने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। रमेश चंद्र महतो, काशी सिंह, राज कुमार महतो, आदित्य पंडित, उमेश सिंह, राजेश्वर राम, राम बाबू महतो, श्री राम, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश्वर शर्मा कमला राय, तारकेश्वर सिंह, हरेश्वर राय, बच्चा राय, दीप लाल शाह, तारकेश्वर सिंह, रुपेश राकेश, शिवकुमार, मनजीत विक्की, मंटू कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 10 दिन पहले काम शुरू किया गया परंतु सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। पांव रखते ही जमीन धंसने लग रही है।
इसको लेकर कई बार सड़क कार्य करा रहे कंपनी के संवेदक से बात कर गड़बड़ी की शिकायत की गई,परंतु वह सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर सड़क का निर्माण कार्य मे सुधार नहीं कराया गया। तो जल्द ही ग्रामीण चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग