राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सैकड़ों छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने के कारण परीक्षा फॉर्म भरने से किए जा रहे वंचित

  • जेपी विवि प्रशासन व कॉलेजों की गलती का खामियाजा भुगत रहे छात्र: राहुल कुमार यादव
  • डीबीएसडी डिग्री महाविद्यालय गड़खा के छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा विश्वविद्यालय प्रशासन: राहुल कुमार यादव

संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सरण जिला इकाई के छात्र नेताओं ने संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में जेपी विश्वविद्यालय कुलपति फारूख अली से मुलाकात किया और डीबीएसडी डिग्री महाविद्यालय रामपुर, गरखा सहित कई कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन से वंचित कर स्नातक प्रथम खंड परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किए जा रहे छात्रों के हित में अपनी मांगे रखी। कुलपति से मिलकर छात्र नेताओं ने कहा कि डीबीएसडी डिग्री महाविद्यालय रामपुर, गरखा के दो दर्जन छात्रों व अन्य कॉलेजों के एक दर्जन छात्रों का रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय  एवं कॉलेज प्रशासन की गलतियों के कारण नहीं हुआ। छात्रों को समय पर रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिलने के कारण अब स्नातक प्रथम वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों की गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

आज यानी गुरूवार को अंतिम तिथि होने के बावजूद दर्जनों छात्रों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में कोई निर्णय लेकर रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्रों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाई तो दर्जनों छात्रों का भविष्य अंधकार में हो सकता है। इस पर जेपीयू कुलपति ने छात्र नेताओं को भरोसा दिलाया कि डीबीएसडी डिग्री महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्रों को कल विश्वविद्यालय लेकर आएं, सबका रजिस्ट्रेशन कराकर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए मौका दिया जाएगा। इसके लिए अगर तिथि में विस्तार करनी पड़े तो विश्वविद्यालय प्रशासन करने को तैयार है।

इसके बाद संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि कल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अगर रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराकर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए मौका नहीं दिया गया तो संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो संगठन छात्रहित में हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएगा।