राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
वारिसलीगंज (नवादा)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वारिसलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए नगर में जमा कचरे का प्रबंधन सामबे गांव स्थित वार्ड संख्या 17 के भुतही पोखर के पास प्रबंधन इकाई गुरुवार से कार्य करने लगा है। इस बाबत नगर के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता अरुण कुमार तथा पूर्व वार्ड पार्षद संजय सिंह, वार्ड 17 के पार्षद विक्रम कुमार सोनू ने कचरा प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण बाद अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन वारिसलीगंज नगर क्षेत्र की मुख्य सड़कों को प्रतिदिन दो बार सुबह शाम सफाई करवाई जाती है। सफाई के दौरान जमा कचरा को यत्र तत्र नहीं फेंक कर उसे नवनिर्मित कचरा प्रबंधन इकाई में पहुंचाया जाता है। जहां सरकारी मजदूरी पर कार्यरत 10 मजदूरों द्वारा प्रतिदिन कचरे से विभिन्न प्रकार के अब्शिष्ठओ को छटाई किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि कचरे के अधिकांश अबशेषो से जैविक खाद बनाया जाएगा। जबकि कचरे के ढेर में रहे प्लास्टिक, लोहे व अन्य प्रकार के अबशेष को एक्त्रित कर बिक्री किया जाएगा। जैविक उर्वरक एवं अन्य अब्शिष्ठ से प्राप्त राशि नगर के अतिरिक्त राजस्व के रूप में संग्रह होगी। कचरा प्रबंधन के कार्य से नगर की सफाई के साथ ही राजस्व प्राप्ति का जरिया होगा।


More Stories
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प
सिविल कोर्ट छपरा में 10 अटेंडेंट की अस्थाई भर्ती के लिए अभ्यर्थी 5 जून तक कर सकते हैं आवेदन
26 मई 2025 को नियोजन कैम्प का होगा आयोजन