आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना परिसर में पुलिस सप्ताह के अन्तर्गत थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को वृक्षारोपन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधे लगाए गए। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने कहा कि पेड़ पौधे हमे जीवन प्रदान करते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने एवं बचाने की आवश्यकता है। इस मौके पर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, एसआई तेजप्रताप यादव, एसआई महिमा सिंह, एएसआई अख्तर खान, एएसआई मनोज कुमार, एएसआई अनित लाल यादव आदि उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग