आशिफ खान की रिर्पोट। रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा शनिवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए छात्र/छात्राओं के बीच मास्क का वितरण किया गया। कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्र/छात्राओं को दो-दो मास्क दिया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद ने बच्चों के बीच मास्क का उपयोघ सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे करें? इसके बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक मुन्ना कुमार गिरी, रवींद्र कुमार चौधरी, रिंकू अहमद, मोहम्मद इकबाल, शिक्षिका नगमा खातून, शाहीन निजाम, रौशन आरा आदि शामिल रहे।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन