संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के कामता में माघ पुर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जयंती कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का खुब मनोरंजन किया। समारोह की अध्यक्षता व संचालन बनियापुर के प्रखण्ड उप प्रमुख संजय राम के द्वारा किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी के बनियापुर विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान मे पंचायत चुनाव पर्वेक्षक ने संत रवि दास जी की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उन्हें भारत मे भक्ति काल के संतों मे अग्रदूत बताया। साहित्य सृजन मे गद, पद और भजन उनके आज भी पढ़े और गाये जाते हैं। उनके द्वारा लिखे दोहे का उल्लेख करते हुए बिक्रम चौधरी ने कहा “जाति जाति मे जात है जो केतन के पात। रैदास मनुष्य न जुड़ सके जब तक जाति न जात।। जात पात जंगली लताओं के पते तरह समाज मे फैला हुआ है, जब तक जात पात खत्म नही हो जाता तब तक मनुष्य से मनुष्य का जुड़ना नामुमकिन है। जो ब्यक्ति जात पात मे विश्वास करता है वह ईश्वर भक्त ,समाज भक्त और देश भक्त नहीं हो सकता। परिवार के लोगों को भी आपसी भेद भाव,ईर्ष्या द्वेष, लोभ, लालच को त्याग कर संत रविदास जी पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया ताकि परिवार मे शांति शदभावना बनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालन बनियापुर उपप्रमुख संजय कुमार राम ने किया, व्यवस्थापक विकेश बौद्ध के साथ विजय कुमार राम, सत्यदेव भगत, शिक्षक तारकेश्वर जी, श्रीभगवान राम, रितेश मांझी, डॉ कामेश्वर कश्यप अलावा सैकड़ों लोगों के साथ महिला एवं बच्चे भी मौजूद रहें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि