पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में मोटरसाइकिल पर सवार पीछे बैठी महिला मवेशी मवेशी की टक्कर से स्पीड ब्रेकर पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायलावस्था में गांव वालों की सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गयी। जहां घायल महिला की इलाज के दौरान पहचान खजुरी गांव निवासी कन्हैया तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी बिन्दु तिवारी के रूप में हुई। मामले घायल के परिजन ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवादुबौली गांव जा रही थी कि कबलपुरा गांव में सड़क किनारे मवेशी की हड़कंप से स्पीड ब्रेकर पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वही पीएचसी में घायल के सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग