संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य को जेपीयू के नोडल पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर सूचित किया गया है कि स्नातक पार्ट वन सत्र 2020 – 23 में तृतीय मेधा सूची के अभ्यर्थियों का नामांकन 5 मार्च तक करना है । उन्होंने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि किसी भी हालत में अधिक नामांकन नहीं लेना है । नामांकन में राज्य सरकार की आरक्षण नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित किया गया है। वही नामांकन में शुल्क के लिए पहले से निर्धारित जो शुल्क है वही मान्य होगा। नामांकन के समय छात्रों को इंटरमीडिएट के अंक पत्र की छाया कॉपी , प्रवेश पत्र की छाया कॉपी , सीएलसी या एसएलसी की छाया प्रति , जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति तथा प्रवजन प्रमाण पत्र की मूल कॉपी देनी होगी। तृतीय मेधा सूची के आधार पर नामांकित छात्र छात्राओं का प्रतिदिन पोर्टल पर अपडेट करना भी सभी प्राचार्यो को सुनिश्चित करना होगा। इस नामांकन के बाद वर्ग सक्रियता से संचालन करने का भी आदेश सभी प्राचार्यो को निर्गत किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग