- बोले विधायक आमजन को जल्द मिलेगा लाभ
- पूर्व के दिनों में विधायक ने लिखा था मंत्री को पत्र
- विधायक की मांग पर मंत्री ने अग्रेतर कारवाई करने का अधिकारियों को दिया निर्देश
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। स्थानीय सदर अस्पताल छपरा में नेत्र सर्जरी की सुविधा शीघ्र बहाल होगी ज्ञात हो कि विधायक ने नेत्र सर्जरी के संसाधनों कैटरेक्ट इन्स्ट्रूमेट के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे को पत्राचार किया था जिसमें विधायक ने मांग की थी कि नेत्र सर्जरी से संबंधित जो भी संसाधन है उसको सदर अस्पताल छपरा में उपलब्ध कराया जाता तो आमजन को खासकर गरीब समुदाय के लोगों को नेत्र सर्जरी में काफी सुविधा होती.कम लागत पर नेत्र लेंस का कार्य होता है मोतियाबिंद से संबंधित बीमारियों का इलाज संभव हो पाता.इस पत्र के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के कार्यालय से पत्र विधायक को प्राप्त हुआ है जिसमें उन्हें बताया गया है कि आपके द्वारा की गई मांग के आधार पर अग्रतर कार्रवाई हेतु संदर्भित पत्र संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। इस पत्र के बाद विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि संभवत आने वाले दिनों में नेत्र सर्जरी की सुविधा सदर अस्पताल में बहाल होगी जिससे आमजन खासकर गरीबों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। एनडीए की सरकार का और मेरा शुरू से यह प्रयास रहा है कि विकास का कार्य हो जिससे आमजन और गरीबों को सीधे लाभ मिले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग