संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। नेशनल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को नदौवा खेल मैदान में भगवानपुर की टीम और लौवा कला टीम के बीच खेला गया जहाँ लौवा कला की टीम ने 28 रनों से मैच जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।लौवा कला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 164 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसके जवाब में खेलने उतरी भगवानपुर की टीम महज 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।इसके पूर्व मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह के पुत्र व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ऋतुराज सिंह ने फीता काटकर किया।वही विशिष्ट अतिथि बेदौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राम एवं टुनटुन सिंह ने विजेता टीम को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।मौके पर सरपंच रमन पांडेय,अवकाशप्राप्त जनसेवक शिवनाथ श्रीवास्तव,वसंत कुमार,विनोद शर्मा,अमलेश पंडित सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग