पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। छपरा मशरक एस एच-90 पर मंगलवार की देर शाम मशरक प्रखंड कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व कुंज मेगा मार्ट के प्रोपराइटर पप्पू सिंह ने घायल दोनों युवक को अपनी चार चक्का वाहन में लादकर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी श्रवण राय के दो पुत्र 17 वर्षीय रोहन कुमार,15 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई।मामले में घायलों ने बताया कि उनकी मशरक रेलवे स्टेशन के पास कपड़े की दुकान हैं वही से शाम में दुकान से वापस मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहें थें कि एस एच-90 पर प्रखंड कार्यालय के पास एकाएक नीलगाय चलती मोटरसाइकिल पर ही कूद पड़ी जिसमें दोनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग