छपरा (सारण)। भारत स्काउट और गाइड गड़खा प्रखंड की इकाई बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन स्काउट ट्रूप गड़खा बसंत के ट्रूप लीडर आशीष रंजन ने अपने जलाल बसंत स्थित आवास पर गड़खा थाने के अपर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को स्कार्फ़ पहना कर व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वहीं बीएसजी प्रखंड मुख्यालय के लिए लंबी बात चीत चली। गड़खा थाने के अपर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने यह आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सीओ से बात कर मुख्यालय मुहैया करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि गड़खा में 1982 से अभी तक कोई भारत स्काउट और गाइड का प्रखंड मुख्यालय नहीं हैं। गड़खा में भारत स्काउट और गाइड से विभिन्न विभिन्न विद्यालयों के बच्चे स्काउट्स में शामिल हैं। उन्हें कई एक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। मुख्यालय नहीं रहने के कारण। लेकिन आज आशीष रंजन ने इस मुहिम को प्रखंड प्रशासन तक पहुँचाया। बहुत जल्द ही प्रखंड मुख्यालय गड़खा में होगी। उधर खुशी जताते हुए जिला आयुक्त डॉ दीनानाथ मिश्रा ने यह कहा कि गड़खा मेरी कर्म भूमि रही हैं और जब से मैं यहां हूं तब से आज तक स्काउटिंग को बढ़ावा देते आया हूँ। आज बड़ी खुशी हो रही हैं कि गड़खा में भी अब प्रखंड मुख्यालय होगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग