- नीतीश कुमार के दीर्घायु की कामना के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटा, बांटी मिठाईयां
एकमा (सारण)। प्रखंड जदयू के रसूलपुर बाजार स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मोत्सव ‘विकास दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एकमा प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया। जिसमें जदयू प्रखंड एवं पंचायत कमिटी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए उनके दीर्घायु होने की। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश्वर सिंह, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, विजय कुमार सिंह, मुरली सोनी, सरोज गिरी, राजेश सिंह, नन्हकू सिंह, दारा सिंह, विकास कुमार, शोधा महतो सहित अन्य भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग