छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड के गोबरही गांव स्थित स्व. बाबू के आवास परिसर में सारण जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जन वितरण प्रणाली की डीलरों की समस्याओ पर चर्चाएं की गई। बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में प्रधानमंत्री योजना के द्वारा जो राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को दिया गया। उसका कमीशन आज तक नहीं मिल सका है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मिलकर सभी दुकानदारों को कमिशन दिलाने जाने की मांग की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर युगल किशोर भारती को सारण जिला डीलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अमनौर के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, मांझी प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, नगरा प्रखंड अध्यक्ष सकलदीप सिंह, सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश राय व भरत सिंह आदि अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग