तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में पूर्व के दुश्मनी को लेकर एक झोपड़ीनुमा पलानी एवं बेढी में रात्रि में किरोसिन छिड़ककर आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी काशीनाथ राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गत रात्रि करीब 11 बजे जब मैं सोकर उठा और पेशाब करने के लिए जा रहा था तो देखा कि मुकेश राय, गैलन से किरोसिन तेल छिड़क रहे हैं, और यमुना राय पलानी में माचिस बार फेक दिए। उनके साथ प्रेम राय थे जो हाथ में लाठी लिए हुए थे। जब मैं चिल्लाया तो वे लोग पलानी में आग लगाने के बाद पूरब दिशा की ओर भागने लगें। देखते-देखते पलानी एवं बेढी जलकर राख हो गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग