चावल कालाबाजारी मामले में चार पर एफआईआर,सभी धंधेबाज गिरफ्तार
पानापुर(सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली से खरही मे छुपाकर पिकअप पर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे चावल मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। बता दे कि गुरूवार को थानाक्षेत्र के रसौली से ग्रामीणों ने चावल से लदे पिकअप को स्थानीय थाने को सूचना देकर पकड़वाया था।उसके बाद स्थानीय थाने ने पुछताछ के लिए चार लोगों ड्राईवर कृष्ण साह, गाड़ी मालिक जितेन्द्र कुमार(बकवाॅ)तथा रसौली निवासी भोला साह तथा कल्लु साह को हिरासत में लिया था।पुछताछ में चावल के संबंध में संतोष जनक जबाब नहीं देने पर चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग