छपरा: मढ़ौरा के तेजपुरवां क्वारंटाइन सेंटर में नेपाली युवकों की संख्या हुई 43, दूसरे दिन पहुंचे 23 युवक
छपरा(सारण)। जिले के मढ़ौरा प्रखंड के तेजपुरवा मध्य विद्यालय हिदी में नेपाली युवकों की संख्या अब 43 हो गई है। रेलवे ट्रैक से गुरुवार को तेजपुरवां हॉल्ट समपी पहुंचे 20 युवकों को इस क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। दूसरे दिन छपरा में काम कर रहे 23 नेपाली युवक तेजपुरवां आए। स्थानीय मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव ने उनके लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था किया। सभी युवक को मास्क, साबुन व सैनिटाइजर दिया गया। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल से पहुंची मेडिकल टीम के चिकित्सक ने सभी युवकों की स्वास्थ्य जांच की। सीओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेकर वरीय अधिकारियों से अवगत कराया। बताया गया कि उक्त केंद्र पर एक शिफ्ट में तीन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। लेकिन केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग