- माह फरवरी में लगभग 2500 डिफाल्टर उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन
- विद्युत प्रशाखा कार्यालय में राजस्व संग्रहण बढ़ोतरी एवं डिफाल्टर उपभोक्ताओं की एक समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित
एकमा (सारण)। विद्युत प्रशाखा कार्यालय में राजस्व संग्रहण बढ़ोतरी एवं डिफाल्टर उपभोक्ताओं की एक समीक्षात्मक बैठक विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यत: इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक साल से विद्युत विपत्र भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ विद्युत विच्छेदन नोटिस जारी करने का निर्देश सभी आरआरएफ को दिया गया। इसके बावजूद भी भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ निलामवाद की कार्रवाई की जाएगी।विद्युत विभाग इन बकायेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। पिछले माह फरवरी में लगभग 2500 डिफाल्टर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया है। शेष उपभोक्ता जो इस वित्तीय वर्ष में भुगतान नहीं किए हैं। बिजली विभाग की उनके ऊपर कड़ी नजर है। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार, सहायक विद्युत अभियंता निलेश कुमार, कनीय अभियंता गौतम कुमार सहित आरआरएफ आदि अन्य शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग