राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पंचायत के अफौर खास गांव में शुक्रवार को कचरा फेंकने को ले उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मार-पीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। उक्त घायल पहला पक्ष से 52 वर्षीय जयराम सिंह तथा उनके छोटे भाई हरेराम सिंह व 15 वर्षीय भतीजा आकाश कुमार शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से पारस महतो की 40 वर्षीय पत्नी माया देवी घायल बताई जाती है। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों के घायलों को नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहीं इस संबंध में नगरा ओपी प्रभारी पन्नालाल यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग