राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पीछे गेंहू के खेत में झोपड़ीनुमा पलानी से दो लीटर देशी शराब के साथ तरैया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि गुप्ता सूचना के आधार पर तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पीछे गेहूं के खेत में एक झोपड़ीनुमा पलानी में छापेमारी किया गया। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति पलानी से निकलकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रभात मांझी बताया। जिसके बाद झोपड़ीनुमा पलानी की तलाशी लिया गया, तो पलानी के पीछे एक प्लास्टिक के बोरा में दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब के बारे में पूछने पर वह बताया कि दियरा क्षेत्र से शराब लाए हैं, तथा चोरी छिपे शराब की बिक्री करते हैं। पुलिस मामले में गिरफ्तार प्रभात मांझी पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग