नौसेना में पहुंचा कोराेना, 19 जवान पोजिटिव
कोरोना का संकट अब सेना में भी पहुंच गया है। पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस आईएनएस आंग्रे पर 19 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईएनएस आंग्रे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर मौजूद है। आईएनएस आंग्रे में मिले सभी 19 कोरोना पॉजिटिव जवानों को नौसेनिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नौसेना में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है। कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब उन लोगों की भी तलाश तेज कर दी गई है, जो इन संक्रमित जवानों के संपर्क में आए थे। ये सभी जवान आईएनएस आंग्रे में बने अपने कमरों में रह रहे थे। अभी तक की जांच में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से ये सैनिक अपने घरों में ही थे और बाहर किसी के भी संपर्क में नहीं आए थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने आईएनएस आंग्रे में आने वाले नाविकों या अधिकारियों को संक्रमित किया है या नहीं। फिलहाल जो नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें मुंबई के नौसैनिक अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में क्वारंटाइन किया गया है।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि