अयोध्या, (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में घर-घर जाकर चंदा अभियान चलाया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं। अब ट्रस्ट ने डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का फैसला किया है।
ट्रस्ट के मुताबिक, अब जो लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो ट्रस्ट की वेबसाइट पर लोग आॅनलाइन दान कर सकते हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हम मंदिर के सामने एक जमीन के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विश्व हिन्दू परिषद ने बताया है कि 4 मार्च तक बैंकों की रसीदों के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने 25,000 करोड़ रुपये से अधिक दान दिए हैं। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद ट्रस्ट ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राम मंदिर के लिए चंदा अभियान की शुरूआत की थी। कोविंद ने पांच लाख एक रुपए का दान दिया था। इसके बाद लोगों ने जमकर मंदिर निर्माण के लिए दान किए हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण