सरस्वती शिशु मंदिर में सीबीएसई की ऑनलाइन शुरू हुई पढ़ायी
बनियापुर(सारण)। कोरोना लॉक डाउन में छात्रहीत को ध्यान में रखते हुए प्रखण्ड के मिर्जापुर, खाकी मठिया स्थित भिखम सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइन के आलोक में पूर्व की परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर नवीन सत्र में ऑनलाइन पठन-पाठन की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण के अंतर्गत कक्षा अरुण से सप्तम तक के लिये व्हटासाप ग्रुप तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से सभी विषयों के पाठयक्रम के अनुसार पढ़ाई की जा रही है। जिसमे अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अबतक 90 प्रतिशत छात्र इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे है। जबकि शत-प्रतिशत छात्रों तक इसका लाभ पहुंचने के लिये विद्यालय के सचिव रामबाबू सिंह, अध्यक्ष देवनाथ सिंह, अजय कुमार प्रसाद, शैलेन्द्र शर्मा सहित प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मी ततपरता से जुटे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग