राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जयपुर के भिवाड़ी से फरार प्रेमी युगल को मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव से स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि कलान गांव का एक युवक अपने मामा के साथ जयपुर में वेल्डिंग का काम करता था। जहां परिवार के साथ रह रही बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव की एक युवती से प्यार हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। जब उनके परिजनों को यह जानकारी हुई तो प्रेमी युगल पर पाबन्दी लगा दी। मगर प्रेमी युगल छुप-छुपकर मिलते रहे। फिर दोनों ने मिल कर साथ जीने मरने की कसम खाई और घर से फरार हो गए। फरार होने के बाद लड़की के पिता रमेश साह ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के भिवाड़ी थाने में कांड संख्या 83/21 के तहत आईपीसी की धारा 363 का मुकदमा दाखिल किया। तहकीकात में जुटी राजस्थान पुलिस को प्रेमी-युगल के मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। उसके बाद राजस्थान पुलिस के दिनेश कुमार एवं एएसआई रामलाल ने मांझी पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कलान गांव से प्रेमी यूगल को बरामद कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है एवं आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग