राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी रामेश्वर राय के पुत्र कौशल राय की पीट कर की गई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सविता देवी ने दाउदपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के हीं राजनाथ राय उर्फ झड़ीलाल राय के पुत्र पवन कुमार उर्फ चुन्नू राय तथा कन्हैया राय के पुत्र कमलेश राय सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को पवन कुमार राय उर्फ चुन्नू राय व कमलेश राय एक बाइक से तेज गति से जा रहे थे। उस वक्त अपने दरवाजे पर मौजूद कौशल राय ने गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी थी। जिस पर दोनों युवक उनसे उलझ गए थे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने समझा कर मामले को सलटा दिया। लेकिन बाद में उसी दिन शाम को बाजार जाते वक्त कौशल राय एवं उनके साथ गए पशुराम राय को पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल परशुराम राय का अब भी छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि चिंताजनक स्थिति में पटना जाते वक्त कौशल राय ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। परिवार में अभी भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग