राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/सिवान। सीमावर्ती सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के जई छपरा गांव स्थित मां सरस्वती एक्सपोर्ट पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा के साथ अनिवार्य रुप से मास्क के उपयोग हेतु विशेष व्यवस्था छात्र व छात्राओं को कराया गया है। स्कूल के डायरेक्टर वृज किशोर सिंह ने संवाददाताओं को एक विशेष भेंट वार्ता में बताया कि यहां गरीब परिवार के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैट्रिक की तैयारी के लिए भी नि:शुल्क शिक्षा दी जाती रही है। इस अवसर पर अभिभावक व शिक्षक भी मौजूद रहे।


More Stories
बिहार में डोमिसाइल नीति लागू, बिहार से मैट्रिक या इंटरमीडिएट करने वाले युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में रिक्त पदों के 40 फीसद पदों पर हीं लागू होगा डोमिसाइल
बच्चे अपनी सफलता को अच्छे से सहेजें, अभिभावक बच्चों को अपना कैरियर चुनने में पूरी आजादी दें एवं जरूरी सहयोग करें : आयुक्त
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन