- यज्ञ एक विशिष्ट वैज्ञानिक व आध्यात्मिक प्रक्रिया है: आचार्य
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नन्दनपुर गांव स्थित सती स्थान व शनिदेव मंदिर परिसर में रविवार को संगीतमय अखंड मानस पाठ प्रारम्भ हुआ। नन्दनपुर निवासी व समाजसेवी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सिंह ने पत्नी रेखा देवी के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। आचार्य पंडित हरिवंश दुबे के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना हुई एवं संगीतमय मानस पाठ प्रारम्भ हुआ। आचार्य श्री दुबे ने कहा यज्ञ एक विशिष्ट वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। यज्ञ के जरिये आध्यात्मिक संपदा की भी प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत् गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यज्ञ करने वालों को परमगति की प्राप्ति की बात की है। संगीतमय मानस पाठ प्रारम्भ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों गायन मंडली, पंचायत प्रतिनिधि, समाज सेवी, शिक्षक, चिकित्सक व अन्य गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। संगीतमय मानस पाठ की चर्चा चौक चौराहों पर हो रही है। मौके पर डेवढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार सिंह, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ इसुआपुर के अध्यक्ष अशोक यादव, शिक्षक अर्जुन युवराज, सुभाष कुमार, आलोक सिंह अमीन, डॉ राम प्रवेश राय, डॉ जितेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया मनोज सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, अंकुश कुमार सिंह, आयुष कुमार सिंह, आर्यन कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि