पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। सोमवार को पूरा समाज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिला समाज को सम्मान दें रहा है वही सरकारी और प्राइवेट विभाग आज सभी कामकाज महिलाओं के हाथ देकर उनकी शक्ति का सम्मान कर रहा है वही मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में महिला पर पति का अत्याचार चरम पर पहुंच गया है। महिला दिवस के दिन ही पति द्वारा पत्नी की जमकर पिटाई समाज के मुंह पर करारा तमाचा है। मामला मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव का हैं जहा मीरा देवी ने अपने पति उमेश महतो और ससुर काशी महतो को आरोपित किया। जिन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया।मामले में घायल महिला ने बताया कि पति प्रतिदिन शराब पीकर मारपीट करता है और घर में रहने नही देता है जिसमें ससुर भी सहयोग करते हैं उसको दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। घायल महिला ने थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग