राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर मुकुंद टोला डुमरी के प्राण प्रतिष्ठा हेतु राधे, कृष्ण, महादेव, हनुमान जी की मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय और नगर भ्रमण प्रभारी अजय कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रभारी अभय राय ‘मुनचुन’ के साथ सुरक्षा प्रभारी मंटू राय, चंदन यादव और अन्य भारी संख्या में गांव समाज के लोग शामिल हुए। राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा के भ्रमण हेतु देव मूर्तियों की नगर भ्रमण शोभायात्रा की शुरूआत राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर सह 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के परिसर से ध्वज ध्वजा पूजन और साथ हुई। सबसे आगे धर्म ध्वजा, उसके पीछे धार्मिक धुनें गाता बैंड बाजा और फूल मालाओं और बेल पत्रों से सुशोभित वाहनों पर शिव परिवार, बजरंगबली हनुमान, राधा कृष्ण विराजमान रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते और कीर्तन करते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे झाँकी की शानदार प्रस्तुति किया जा रहा था। इनके अलावा पंडित नलिन बिलोचन मिश्रा के साथ 11 सदस्यीय टीम पीछे वाहन में सवार थी। प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सदस्यों सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा जलपान व फल वितरण कर स्वागत किया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन