राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गाँव स्थित एक निजि विधालय के शौचालय को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ देने का मामला सामने आया है । इस संबंध मे विधालय जानकी विधापीठ के प्राचार्य शशि शेखर ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन स्थानीय थाने को दी है जिसमे कहा गया है कि शनिवार को विधालय खुला था तब सभी शौचालय का बेसिन ठीक था वही रविवार को विधालय बन्द था और सोमबार को जब हमलोग विधालय खोले तो देखा की विधालय के शौचालय के सभी बेसिन को तोड़ दिया गया है। इस संबंध मे उन्होंने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने मे आवेदन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग