राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। शहर के प्रभुनाथ नगर मे छत के सहारे घर मे दाखिल हो अज्ञात चोरो ने एक साथ दो घरो मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरो ने इस इस घटना को तब अंजाम दिया है जब दोनो घरो के गृहस्वामी किसी जरूरी काम से घर के दरवाजे पर ताले लगा बाहर गए हुए थे जिसका लाभ उठाते हुए अज्ञात चोरो ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध मे शहर के प्रभुनाथ नगर चांदमारी रोड निवासी शशि सिह व चन्द्रप्रभा देवी ने मुफ्सिल थाने को अलग अलग आवेदन सौप घटना की अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमे शशि सिह के द्वारा कपड़े जेवर व नकदी सहित करीब दो लाख तथा चन्द प्रभा देवी के द्वारा हजारो के समान चोरी जाने की बाते कही गई है। वही इस संबंध मे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग