राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल पर पाया संख्या 8 एवं 9 के बीच मे ट्रक की ठोकर से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। घटना दोपहर की है जब सबलपुर गाँव निवासी भुटेली महतों का 12 वर्षीय पुत्र लालु कुमार एवं भुअर महतों का 14 वर्षीय पुत्र धरम कुमार अपने नानी को गाड़ी पकड़वाने के लिए आरा छपरा पुल पर आए हुए थे तभी बबुरा की तरफ से आ रही एक ट्रक ने दोनों को ठोकर मार दी जिससे लालु कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी वही धरम कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही जख्मी धरम कुमार को इलाज के लिए छपरा भेज दिया गया ।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन