बेगूसराय। छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के पनसल्ला गांव में कानू महिला सेवा दल का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान कानू महिला सेवा दल का गठन किया गया। नवगठित सेवा दल की प्रखंड अध्यक्ष ममता देवी जबकि सचिव ममत कुमारी बनाई गईं।मुख्य वक्ता कानू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. गुड़ाकेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का काम कानू महिला सेवा दल करेगा। उन्होंने कहा कि सेवा दल कानू समाज के अतिरिक्त अन्य दबे कुचले महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्यरत रहेगा। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने कहा कि कानू महिला सेवा दल का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को राज्य और केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उसका लाभ दिलाना है। सम्मेलन में कानू महिला सेवा दल, छौड़ाही प्रखंड का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष ममता देवी, प्रखंड सचिव ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष शीला देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, मीडिया प्रभारी छोटेलाल साह बनाए गए। प्रखंड कार्यकारिणी में अनिता कुमारी, रेणु कुमारी, रामनंदन साह, राजकुमारी देवी, सुमित्रा देवी, संजू देवी, मुन्नी देवी, काजल कुमारी को शामिल किया गया। वहीं प्रखंड संरक्षक मंडल में अमरजीत कुमार, परिक्षण साह, महेंद्र साह, लूटन साह, सीताराम साह, शंकर साह, सुखदेव साह, रामभजो साह, अरुण साह रखे गए। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजीव कुमार साह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी साह ने की। संचालन महेंद्र साह ने किया।


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल