नयी दिल्ली, (एजेंसी)। सरकार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 581 शिकायतें मिलीं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी। सरकार से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों और विभागीय शिकायतों के बारे में ब्यौरा मांगा गया था।
मंत्री ने कहा कि साल 2019-20 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 753 शिकायतें मिलीं तो 2018-19 में ऐसी कुल 653 शिकायतें आई थीं। उन्होंने बताया कि 2017-18 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 623 और 2016-17 में 484 शिकायतें मिलीं थी। सिंह ने कहा कि सीबीआई ने 2016 से अब तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 44 मामले और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली