राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा वर्ग के द्वारा दहियावां राम जानकी मंदिर से शिवरात्रि के उपलक्ष में आज एक छोटा सा शिव बारात निकाली गई जो भगवान बाजार दहियावां सहित विभिन्न क्षेत्रों में घुमाते हुए पुनः राम जानकी मंदिर बरात को लाया जाएगा और और पूजा पाठ के साथ समापन होगा। आपको बताते चलें कि बाबा मनोकामना नाथ मंदिर और राम जानकी मंदिर समिति के द्वारा प्रत्येक साल भव्य शिव बरात निकाली जाती है लेकिन इस साल दोनों कमेटियों के द्वारा कोरोना महामारी को लेकर निर्णय लिया कि इस वर्ष शिव विवाह शोभायात्रा नहीं निकाला जाएगा लेकिन एकाएक कुछ युवाओं के द्वारा विधि पूरा करने के लिए छोटा सा झांकी निकाला गया है और कुछ ही मोहल्लों में घुमा कर पुनः राम जानकी मंदिर पहुंचेगा जहां पूजा पाठ के साथ हैं शिव विवाह शोभायात्रा वहीं पर समाप्त कर दिया जाएगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग