खेतासराय (जौनपुर), (एजेंसी)। मुंबई से भागकर एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति बुधवार की रात जौनपुर स्थित अपने घर पहुंच गया। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य महकमे को दी। विभाग ने संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन की हिदायत दी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी एक व्यक्ति नवी मुंबई में गांव के अन्य लोगों के साथ काम करता है। महाराष्ट्र में तेजी से फैले कोरोना संक्रमण के चलते वहां हर किसी का कोरोना टेस्ट महाराष्ट्र सरकार करा रही है। अपने साथियों के साथ नवी मुंबई में रह रहे मानीकला निवासी व्यक्ति की भी अन्य लोगों के साथ तीन मार्च को कोरोना जांच हुई थी।
इसमें मानीकला के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसकी जानकारी होने पर वह रातों रात अपना कमरा छोड़कर घर के लिए भाग निकला। उसके साथियों ने गांव में इसकी सूचना दी। इससे संक्रमित व्यक्ति के पड़ोसी भयभीत हैं। पीएचसी सोंधी के चिकित्साधिकारी डॉ.मसूद अहमद ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को घर में रहने की हिदायत दी गई है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक