बनियापुर में एसडीएम ने जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच, कई डीलरों पर गिरेगी गाज
छपरा(सारण)। जिला पदाधिकारी, सारण छपरा के निदेशानुसार सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा द्वारा बनियापुर प्रखंड अन्तर्गत सभी पंचायतो में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों की टीम बनाकर जन वितरण प्रणाली के दुकानो की जांच कराई गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सतुआ पंचायत के पैक्स के अन्तर्गत चल रहे दुकान की जांच की गई। जिसमे घोर अनियमितता पाई गई। इनके उपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अन्य पंचायतो से भी जांच प्रतिवेदन आने के बाद जिनके विरुद्ध अनियमितता पाई गई उनके उपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने कहा गया कि पुरे अनुमंडल क्षेत्र में कही से भी राशन कम मिलने या कालाबाजारी होने की सूचना मिली तो तुरंत जांच कर कार्रवाई की जायेगी। कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी पीडीएस दुकानदारों को बक्सा नही जाएगा। औचक निरिक्षण भी किया जाएगा। जनता की हकमारी करने वाले लोगो को जेल भेजने में भी प्रशासन परहेज नही करेगी तथा इनके विरुद्ध आपदा ऐक्ट में भी प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी। उन्होंने जिले के सभी एमओ से पीडीएस दुकानो की जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग